Learn for Earn

AutoCAD: Chapter 01

 

Workspace के बारे में आधारभूत जानकारी:

AutoCAD को चालू करने के बाद जो पहली स्क्रीन हमें दिखाई देती है वो निम्न चित्र में दिखाई गई है , इस सॉफ्टवेयर में अलग अलग स्थान में उपस्थित मेनू को अलग अलग नाम से जाना जाता है, निम्न चित्र में बॉर्डर बनाकर किस पैनल को क्या बोलते हैं, दिखाया गया है। 

इस Workspace में उपस्थित विभिन्न Toolbar को निम्नांकित रूप में समझाया गया है।  


1. Quick Access Toolbar: 
यह Toolbar सबसे ऊपर पाया जाता है जैसा की चित्र में दिखाया गया है, इसमें हम अपने पसंद के tools को चुन सकते है या अपनी आवश्यकता के अनुसार Customize कर सकते है।
 


ऊपर चित्र में दिखाए गए त्रिभुज में क्लिक करके हम customization के लिए ribbon देख सकते हैं , जो Tools  हम नहीं देखना चाहते उन्हें हम Untick कर करके हटा सकते हैं, और जो tools हमें देखना है उन्हें हम Tick करके Quick access toolbar में दिखा सकते हैं।  


2,3&5.  Menu Tabs  और  Ribbon Panel :

 दिए गए चित्र में क्रमांक 2 और 2a में दिखाया गया है , इसमें विभिन्न menu जैसे home, insert , annotate आदि दिए गए हैं , जिनका उपयोग जरूरत के अनुसार किया जाता है ,और इन सभी menu के अंदर ribbon होती है, जिसमे विभिन्न Panel/toolbars  पाए जाते है , उदहारण के रूप में home मेनू के अंदर उपस्थित ribbon में draw  Panel , modifiy  Panel, annotation  Panel , layer  Panel, annotation  Panel आदि पाए जाते हैं, जो panel  हमें चाहिए वो  Panel को ribbon में दिखा सकते हैं, इसके लिए Ribbon के right click करके tab के अंदर जो पैनल हमें देखना है उसे tick करते है , जो नहीं देखना है उसे untick कर देते है। जैसा की निम्न चित्र में दिखाया गया है। 


यदि गलती से कभी ribbon गायब हो जाए तो परेशान होने की जरूरत नहीं है , सबसे पहले command bar में जाना है और 'Ribbon' टाइप करके inter दबा देना है, इसके बाद ribbon दिखने लगेगी।  

4. Drawing Switcher Panel:

जैसा की चित्र में दिखाया  गया है , Model में click करके हम model workspace में पहुंच सकते है , और layout में Click करके layout workspace में पहुंच सकते हैं। 


5. Tool Bar/Panel: 
इसे ऊपर क्रमांक 03 में व्याख्या किया गया है। 

6. Drawing Area (Black Portion)
यह हिस्सा पूरे AutoCAD का मुख्य हिस्सा है, इसी हिस्से में ड्राइंग बनाने का काम होता है, इसका रंग हम बदल सकते है, जिसे निम्न चित्र द्वारा समझाया गया है। 


इसके लिए स्क्रीन पर right click करना है,  इसके बाद display को select करके, background select करना है और फिर 'color' के drop down Click करने के बाद जिस भी color का background चाहिए उस कलर को select करके 'apply and close' click करने के बाद Drawing area का रंग बदल जाएगा।   

7. Cross Hair:
AutoCAD में Mouse के Cursor को ही Cross hair  बोलते हैं,  यह plus निशान की तरह होता है, जिसे निम्न चित्र में दिखाया गया है।  



जब  कोई command active रहती है तो बीच वाला बॉक्स नहीं दिखाई देता है , और जब कोई भी Command active नहीं रहती है तो बीच वाला बॉक्स दिखाई देता है 

8. Command Line

command लाइन का उपयोग विभिन्न commands को उपयोग करने के लिए किया जाता है, इस कमांड बॉक्स में हम कई shortcut command को type करके उपयोग किया जाता है, उदहारण के लिए यदि हम Command line में 'line' लिखकर enter करने पर लाइन command active हो जाती है, और हम लाइन बना सकते हैं, इस तरह हम कह सकते है की हम इसमें विभिन्न commands को लिखकर उपयोग कर सकते है, इसे open या close करने के लिए निम्न चित्र के हिसाब से उपयोग कर सकते हैं। 
 Command line को open या close करने के लिए सबसे पहले view menu को select करके command line में क्लिक करते हैं, यदि यह open है तो click करने के बाद close हो जायेगी, और यदि command line close है तो click करने पर यह open हो जायेगी। 

9. Model to Layout Switcher
इस panel का उपयोग करके आसानी से Layout workspace और model workspace में switch किया जा सकता है, Model workspace सामान्यतया working Space होता है, जहाँ पर ड्राइंग बनाने के लिए उपयोग होता है, इसे निम्न में दिखाया गया है


Layout workspace का उपयोग सामान्यतया किये जाने वाले print की setting करने के लिए किया जाता है, इसमें अलग अलग size के page में बनी हुयी ड्राइंग का प्रिंट set कर सकते है , Layout Tab को open और close करने के लिए view menu में click करके Layout Tab में क्लिक करके चालू और बंद किया जाता है, जैसा की निम्न चित्र में दिखाया गया है, 


10. Drawing Edge

इस drawing edge में दिए गए tools का उपयोग हमें drawing बनाते समय आवश्यक्तानुसार करते हैं, इसमें मुख्य रूप से Ortho mode, Dynamic Input  और object snap का उपयोग अधिकतर किया जाता है। 
इन्हे निम्न चित्र में दिखाया गया है। 




0 comments:

Post a Comment